Jhansi UP

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर झांसी विज्ञान क्लब की स्थापना

झांसी जनपद में विज्ञान विद्यार्थियों के लिए सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर झांसी विज्ञान क्लब की स्थापना की गई। संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश बाजपेई द्वारा जानकारी अनुसार झांसी विज्ञान क्लब भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित विज्ञान प्रसार नामक संस्था मैं पंजीकृत है, झांसी विज्ञान क्लब का मुख्य उद्देश्य झांसी जनपद में उपस्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में विज्ञान क्लब की स्थापना करके विज्ञान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है जहां विज्ञान विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासा व्यक्त करने  का अवसर प्राप्त होगा वही विद्यार्थियों को योग्य विज्ञान शिक्षक एवं वैज्ञानिकों द्वारा मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर झांसी विज्ञान क्लब द्वारा झांसी जनपद के अनेकांत एकेडमी रानीपुर,डॉ. एस राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल झांसी,मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मोठ, जवाहर पब्लिक स्कूल झांसी मैं विज्ञान संगोष्ठी के साथ विज्ञान क्लब की स्थापना की गई। झांसी विज्ञान क्लब में झांसी जनपद का कोई भी विद्यालय पंजीकृत होकर झांसी विज्ञान क्लब की सेवाएं ले सकता है, विज्ञान विद्यार्थियों के लिए झांसी विज्ञान क्लब में पंजीकरण निशुल्क है झांसी जनपद के विज्ञान शिक्षकों को भी झांसी विज्ञान क्लब आमंत्रित करता है। आगामी भविष्य में झांसी विज्ञान क्लब को देश एवं विदेश के विज्ञान शोध संस्थानों से जोड़ने की भी योजना है जिससे विज्ञान को बुंदेलखंड के विद्यार्थियों के लिए सरल सुगम एवं सर्जनात्मक बनाया जा सके। झांसी जनपद में झांसी विज्ञान क्लब राजकीय विद्यालय सूरज प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की विज्ञान शिक्षिका संध्या गुप्ता के निर्देशन में किया जाएगा। झांसी जनपद के समस्त विद्यालयों को झांसी विज्ञान क्लब से जुड़ने के लिए आमंत्रण पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी के तत्वाधान में वार्षिक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन भी किया जाता है जिस में चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है I

OUR ANNUAL ACTIVITY  LIST

Post Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?